Archive for October, 2010

आम का अचार (Mango Pickle):

आम का अचार (Mango Pickle):

सामग्री: कच्*चा आम (मध्यम आकार के) १ किलो, सरसों का तेल २५० ग्राम, सरसों का दाना २५, सौफ ५० ग्राम, कलोंजी ५० ग्राम, मेथी ५० ग्राम, लाल मिर्च पाऊडर ५० ग्राम, हल्दी पाऊडर २५ ग्राम।
विधि: आम को मध्य आकार मे काटे। इसे किसी सूखे जार मे रखकर इस पर नमक छिडक कर अच्छी तरह हिलाएं ताकि नमक आम के टुकडों मे अच्छी तरह मिल जाए। अब इसे एक दिन के लिए धूप मे रख दें।
सरसों का दाना, सौफ , कलोंजी, मेथी, लाल मिर्च और हल्दी सभी सामग्री को एक साथ मिला दें।
सरसों के तेल को धुआं उठने तक गरम कर लें फिर इसे ठंडा करलें। अब सारी सामग्री को नमक मिले आम के टुकडो में डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर ले । अब इस के उपर गर्म किया हुआ आधा तेल डाल कर जार को अच्छी तरह से हिलाएं ताकि आम के डुकडो पर तेल व मसाले अच्छी तरह से लग जाए। अब इस पर बाकी बचा हुआ तेल भी डाल दें।
जार का मुहँ सुती कपडे से बांधकर इसे १४-१५ दिन के लिए धूप मे रखदें। प्रतिदिन जार को दिन मे एक बार अच्छी तरह से हिलाएं।

GD Star Rating
loading...
GD Star Rating
loading...

No tags for this post.

करेले का अचार: Karela Pickel

३ करेले का अचार: Karela Pickel

सामग्री:- मुलायम छोटे करेले: १ किलो, सौफ : ५०ग्राम, राई : ५ ग्राम, लाल मिर्च पाऊडर :२५ ग्राम, नमक: ७०-८० ग्राम , हल्दी पाऊडर: ५० ग्राम, हींग: एक चौथाई छोटा चम्मच, सरसों का तेल: आधा किलो।
विधि: करेले को बिना छीले बीच मे से चीरा लगा लें। इनके अंदर थोडा-२ नमक भरकर ३-४ घंटे के लिए रख दें। इस के बाद अच्छी तरह से हाथ दो कर हाथ से पानी निचोट लें और ३-४ घंटे धूप मे सुखा लें।
अब सारे मसाले दरदरे पीस लें। इसमे आधा तेल मिलाकर करेले मे भर लें। धागे से बांधकर मर्तबान में भरकर धूप में रखें।
१५-२० दिन के बाद बचा तेल इसमे डाल दें। ४-५ दिन के बाद अचार खाने के लिए तैयार है। यह अचार आमतौर पर अगस्त के महिने मे डाला जाता है और पित्तनाश्क होता है।

GD Star Rating
loading...
GD Star Rating
loading...

No tags for this post.

गुजराती दाल Gujrati Dal

गुजराती दाल Gujrati Dal

सामग्री:150 ग्राम अरह्*र दाल, 20 ग्राम मूंग्फली, 100 ग्राम गुड, 100 मि. ली. तेल, 15 ग्राम दालचिनी, 3 ग्राम हींग, 5 ग्राम ईमली, 5 ग्राम अदरक, 5 ग्राम नमक, 3 ग्राम हलदी, 5 ग्राम हरीमिर्च, 5 ग्राम, 3 ग्राम करीपत्ता, 3 ग्राम नारियल (कसा हुआ), धनिया बारीक कटी हुइ ।
विधि: दाल को कुकर मे 5 मिनट तक पका लें अच्छी तरह हिला लें कडाही मे तेल गरम करें और सारे मसाले डाल कर तड्का लगा लें फिर इस मे थोडा सा पानी व दाल डाल कर उबाल लें । गुजराती दाल तैयार है।

GD Star Rating
loading...
GD Star Rating
loading...

No tags for this post.

दही की गुझिया (Dhahi Gujia)

दही की गुझिया (Dhahi Gujia)

सामग्री: ५०० ग्राम दही, १ कप भीगी और पिसी हुई उरड धुली दाल,४-५ कटे हुए काजू, ५-६ किशमिश, १ कटी हरी मिर्च, १ चम्मच हरी धनियापत्ती, १ छोटा चम्मच भूना पिसा जीरा, १ छोटा चम्मच नमक और तलने के लिए तेल .
विधि: दाल को अच्छी तरह से फेटें और उस मे थोडा सा नमक मिलाएं. काजू, किशमिश, हरीमिर्च, थोडा सा नमक व हरी धनियापत्ती मिला कर एक तरफ रख दें. अब दाल का पेडा बना कर गीली हथीली पर रख कर फैलाए. बीच मे काजू वाला मिश्रण थोडा सा रखकर उसे गुझिया की आकार मे मोड दें और मध्म आंच पर तल लें. गुलाबी होने पर निकाल कर पानी मे डालती जाएं. दही मे नमक डाल कर फैंट ले. फिर उस मे गुझिया का पानी हाथो के बीच से दबा कर निकाल कर डालती जाए. उपर से भुने जीरे व लाल मिर्च से सजाएं।


GD Star Rating
loading...
GD Star Rating
loading...

No tags for this post.

Almond biscotti recipe

3 cup Flour
3 tblsp Brandy
1/2 cup Butter (melted)
1 cup Almonds (chopped)
1 tsp Vanilla
1 tsp Almond Extract
1/2 tblsp Baking Powder
1/4 tsp Salt
1 cup Sugar
3 Eggs (large)

How to make almond biscotti:

  • Mix sugar and butter.
  • Combine in brandy, almond extracts, vanilla, nuts and eggs.
  • Mix them well.
  • Stir in flour, baking powder and salt.
  • Shape it into loaves.
  • Place loaves on cookie sheet.
  • Bake it for 25 to 30 minutes.
  • Take out of the oven.
  • Let them slightly.
  • Reduce into 1/2” diagonal slices and return again to cookie sheet.
  • Bake it in a preheated oven at 350 F till both sides are brownish and toasted, it will take about 20 to 25 minutes.
  • Let them cool completely.
  • Store them in an airtight container.
GD Star Rating
loading...
GD Star Rating
loading...

Tags:

Tags: